
शिविर लगाकर भिक्षुओं का बनाया जा रहा है आधार कार्ड।

दरभंगा: सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत शनिवार को लहेरियासराय स्थित शनि मंदिर के पास भिक्षुकों के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 33 भिक्षुकों ने आधार कार्ड के लिए आवेदन जमा कराया।
मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत भिक्षुकों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने केलिए तथा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार केलिए साधन व प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। शिविर में सामाजिक सुरक्षा के कर्मी एवं आउटरीच वर्कर उपस्थित थे।

