Home Featured राष्ट्रीय लोक अदालत में 726 मामलों का किया गया निपटारा।
Featured - मुख्य - December 11, 2021

राष्ट्रीय लोक अदालत में 726 मामलों का किया गया निपटारा।

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला व सत्र न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें पक्षकारों के आपसी समझौते के आधार पर आपराधिक मामला, विद्युत मामला, बीएसएनएल, वन अधिनियम, मापतौल, श्रम अधिनियम, परिवार वाद, दावा वाद, एनआई एक्ट तथा विभिन्न बैंक के कुल 726 मामलों का निपटारा किया गया।

इसमें चार करोड़ 75 लाख दो हजार चार सौ दो रुपये का समझौता किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर सत्र न्यायाधीश जावेद आलम के अनुसार बीएसएनएल के 95 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें उपभोक्ता द्वारा एक लाख 78 हजार 846 रुपये का समझौता किया गया। अदालत के संचालन के लिए 10 बेंचों की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए 10 न्यायिक अधिकारी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए थे। इनमें फिरोज आलम, रोहित कुमार, गौतम कुमार, रोमी कुमारी, संदीप कुमार, डी पतंजलि, स्मिता कुमारी, ललन कुमार रजक व सुधीर पासवान थे।

Advertisement

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लगातार देर शाम तक हुआ। पक्षकारगण अपने लम्बित मामलों के निपटारे के लिए काफी तत्पर थे। पक्षकारों की सुविधा के लिए प्राधिकार द्वारा पूछताछ केंद्र, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं बैंक अधिवक्ता रवि शंकर प्रसाद, सोहन कुमार सिन्हा, जवाहर झा व जिला बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र, लोक अभियोजक नसीरुद्दीन हैदर सहित अधिवक्ता उपस्थित थे।

Share