
ट्रांसफार्मर से तार चोरी कर रहे दो युवक गिरफ्तार।
दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के रढ़ियाम गांव में रविवार की रात बिजली ट्रांसफार्मर की चोरी करते हुए ग्रामीणों ने दो चोराें को रंगे हाथ पकड़ कर विद्युत विभाग को सौंप दिया।
चाेर रढ़ियाम गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मर को खोलकर उसमें लगे तांबा तार काे निकाल रहे थे। इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर चोरों पर पड़ी और लोगों ने दाेनाें काे रंगेहाथ पकड़ लिया और विद्युत विभाग एवं स्थानीय थाना को फोन कर सूचित किया।

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के ग्रामीण कनीय अभियंता सुरेंद्र कुमार एवं बहेड़ा थाना पुलिस उक्त गांव पहुंचकर चाेराें काे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कनीय अभियंता सुरेंद्र कुमार ने आराेपियाें में खरूआ दरभंगा के मो हामिद और मो खालिद हैं।

