Home Featured आपसी विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल।
Featured - मुख्य - January 11, 2022

आपसी विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के ठाठोपुर में आपसी विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी में चल रहा रहा है।

घायल युवक ठठोपुर के मुखदेव सिंह का 46 वर्षीय पुत्र सुरेश सिंह है। उसकी पत्नी प्रमिला, बेटा ब्रजेश व दुर्गेश का सिर फटा हुआ है।

Advertisement

प्रमिला ने बताया कि मैं अपने घर में खाना पका रही थी तो मेरे ही गोतिया सुरेंद्र सिंह गलत नीयत से घर में घुसकर मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। हल्ला करने पर वह मुझे पीटने लगा। इसमें मुझे काफी चोट आई। इसकी जानकरी मैंने थाना को देकर डीएमसीएच आ गई।

Share