Home Featured मिथिलावादी पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगों ने लिया पार्टी की सदस्यता।
Featured - मुख्य - January 11, 2022

मिथिलावादी पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगों ने लिया पार्टी की सदस्यता।

दरभंगा: मंगलवार को मिथिलावादी पार्टी के बेनिपुर प्रखंड प्रभारी रोहित मिश्रा के नेतृत्व में मकड़मपुर पंचायत के कोठबन्ना गांव में मिथिलावादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। साथ ही इस पार्टी के कार्यकाल का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सागर नवदिया ने किया। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने मिथिला में सभी दलों को बराबर मौका दिया लेकिन सभी दलों ने मिथिलावासियों को ठगने का काम किया है। आज यह क्षेत्र देश का सबसे गरीब और मजदूर जोन मात्र बनकर रह गया है। यहां की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। स्वास्थ्य व्यवस्था बदतर है। नौजवानों को रोजगार के लिए पलायन करना पर रहा है। किसानों की नगदी आमदनी का स्रोत चीनी मिल पर ताला लटका हुआ है। बाढ़ और सुखाड़ से क्षेत्र ग्रसित है।

लेकिन सत्ता में बैठे हुए नेताओं की आंख पर पट्टी बंधी हुई है। राज्य में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला यह क्षेत्र उदासीनता का शिकार है। इसी तमाम समस्याओं के समाधान का नाम है मिथिलावादी पार्टी। प्रखंड प्रभारी रोहित मिश्रा एवं सदस्य झमेली राम ने कहा कि अब मिथिला क्षेत्र और बेनीपुर में केवल मिथिलावादी पार्टी चलेगी। सभी दलों को मौका मिला सभी ने ठगा। सदस्यता अभियान में तेजी लाया जाएगा। प्रखंड की सभी पंचायत में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार किया जाएगा और विधानसभा चुनाव में बाहरी विधायक नहीं बेनीपुर विधानसभा की जनता मिथिलावादी पार्टी के माध्यम से अपना स्थानीय विधायक बनाने का काम करेगा।व कार्यक्रम में एजाज अहमद को पार्टी के मकड़मपुर पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया।

Advertisement

सदस्यता अभियान के क्रम में मकड़मपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 से नव निर्वाचित वार्ड सदस्य कादिर दर्जी, वार्ड नंबर एक से नव निर्वाचित वार्ड सदस्य दीपक महतो, मोहम्मद इफ्तेखार उर्फ गुड्डू, मो. नौशाद, मो. काजिम, मो. गुलाब, चंदन कुमार राम, मनोज राम, मोहन महतो सहित दर्जनों सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम में जुल्फेकार मुस्तफा, बसंत झा, सुनील झा, मिलन पासवान सहित दर्ज़नों लोग उपस्थित थे।

Share