Home Featured बाइक चोरी के फरार आरोपी कोर्ट के बाहर चढ़ा पुलिस के हत्थे।
Featured - मुख्य - January 11, 2022

बाइक चोरी के फरार आरोपी कोर्ट के बाहर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

सांकेतिक चित्र

दरभंगा: बाइक चोरी के फरार आरोपी को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने कोर्ट कैंपस के बाहर सड़क से मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया।

सीतामढ़ी जिले के कोयली नानपुर के रहने वाले मोहन दास के पुत्र लक्ष्मी दास बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे थे।

Advertisement

इधर, सीआईएटी की टीम ने 2 वर्ष से फरार चल रहे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज निवासी रघुवीर सहनी के पुत्र राकेश सहनी को मंगलवार की दोपहर गुदरी बाजार से गिरफ्तार कर लहेरियासराय थाना को सुपुर्द कर दिया।

Share