Home Featured किशोरों के टीकाकरण को लेकर एसडीओ ने की बैठक।
Featured - मुख्य - January 13, 2022

किशोरों के टीकाकरण को लेकर एसडीओ ने की बैठक।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर अनुमंडल के अनुमंडलाधिकारी शम्भुनाथ झा ने गुरूवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष में बीडीओ अमोल मिश्र एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ 15 से 18 वर्ष तक के छात्रों को कोविड टीकाकरण को लेकर बैठक की।

बैठक में खास कर सभी कोचिंग संचालकों के साथ बैठक कर छात्रों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने को कहा गया है।

Advertisement

साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि माध्यमिक विद्यालयो में छात्रों को टीका लगवाया जाय। फिर गांव गांव एवं टोले मुहल्ले में जाकर लगवाये। बैठक में बीडीओ, बीईओ एवं संबंधित स्वाथ्य कर्मी मौजूद थे।

Share