
विधुत चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: सनहपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता सह अभिनिर्धारण पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ने सिंहवाड़ा थाना में चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेई ने पुलिस को बताया है कि भरहुल्ली के जोगेंद्र सहनी की पत्नी ललिता देवी, भपुरा के नदीमउज्जमां व मो इरफान अंसारी के अलावा पनिशाला के सतीश कुमार साह के द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी। जिस कारण एनबीपीडीसीएल कंपनी को लाखों की राजस्व क्षति हुई है। चारो उपभोक्ताओं के यहां पूर्व से बिजली बिल बकाया था।

