Home Featured मारपीट एवं लूटपाट की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज।
Featured - मुख्य - February 1, 2022

मारपीट एवं लूटपाट की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: केवटी प्रखंड एवं कमतौल थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में बीते पंचायत चुनाव के खुन्नस को लेकर सोमवार को मारपीट एवं लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में कोठिया गांव निवासी मो. दादर खां ने कमतौल थाने में मंगलवार को आवेदन देकर गांव के ही नेमतुल्लाह खां एवं उसके दो पुत्रों रेयाजुल कमर खां व अयाजुल कमर खां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते सोमवार को दिन के करीब 11 बजे कोठिया गांव स्थित अपने एक घर से दूसरे घर जा रहे थे। इसी दौरान नेमतुल्लाह खां एवं उसके दो पुत्रों रेयाजुल कमर खां व अयाजुल कमर खां ने रास्ते में घर के सामने पथ पर घेरकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गर्दन एवं पीठ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। साथ ही जेब से जबरन आठ हजार रुपए नगद एवं गले से दो भर सोने की चेन लूट ली।

Advertisement

पीड़ित ने हमले का मुख्य कारण बीते पंचायत चुनाव में नामजदों के पक्ष में वोट नहीं देना बताया है। मामले का अनुसंधान सअनि गोपाल कुमार गुप्ता कर रहे हैं।

Share