Home Featured शटर का ताला तोड़कर हार्डवेयर दुकान से लाखों की चोरी।
Featured - मुख्य - February 1, 2022

शटर का ताला तोड़कर हार्डवेयर दुकान से लाखों की चोरी।

सांकेतिक चित्र

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार उत्तरवारी टोला में साेमवार की रात एक हार्डवेयर की दुकान में भीषण चोरी हो जाने की सूचना मिली है।

दरबार हार्डवेयर नामक दुकान मालिक बरही गांव निवासी मो. चांद ने बताया कि साेमवार की रात अन्य दिनों की भांति दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान पर जब आया तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा पाया। भीतर गया तो देखा कि गल्ला में रखा करीब 1 लाख 31 हजार रुपये गायब थे।

Advertisement

बाकी दुकान में रखे अन्य सामान सुरक्षित थे। थाना को सूचना दिए जाने के बाद केवटी पुलिस दलबल के संग पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

Share