
जिले के चार थानाध्यक्ष का प्रभारी एसएसपी ने किया तबादला।
दरभंगा: प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने चार थानों में नए थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की है। कमतौल थानाध्यक्ष एसआई वरुण कुमार गोस्वामी बनाए गए हैं। वे पतोर ओपी के प्रभारी थे।
सिमरी थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी एसआई शमशाद आलम को दी गई है। वे फेकला ओपी के प्रभारी थे। वहीं जमालपुर थाने की कमान एसआई श्रीकांत बैठा को सौंपी गयी है। वे कोतवाली ओपी में पदस्थापित थे।
सोनकी ओपी की जिम्मेवारी एसआई रुदल कुमार को सौंपी गई है। उनकी पोस्टिंग पुलिस केंद्र से की गई है।

