Home Featured ठंढ़ और कुहासे की चादर में लिपटा रहा दरभंगा, जारी रहेगा तापमान में गिरावट का सिलसिला।
Featured - मुख्य - February 2, 2022

ठंढ़ और कुहासे की चादर में लिपटा रहा दरभंगा, जारी रहेगा तापमान में गिरावट का सिलसिला।

दरभंगा: कुहासा और बर्फीली हवा के साथ बुधवार का सवेरा कनकनी भरा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही मौसम रोज अपने अलग तेवर के साथ ठंड परोसने में लगा हुआ है। कुहासा की मोटी चादर सुबह 9 बजे के बाद तक वातावरण में जमा रहा। जिसके कारण लोग घरों में दुबके रहे।

दोपहर में करीब 1 बजे के बाद आसमान साफ हुआ। 2 बजे के आस-पास लोगों ने हल्की धूप निकलने का एहसास के साथ ठंड में कमी महसूस की। हालांकि दिन भर कभी भी खिलकर धूप नहीं निकली। यही कारण था कि मंगलवार की तुलना में पारा और भी लुढ़का।

Advertisement

सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि दोपहर 2 बजे के बाद पारा चढ़कर करीब 16 डिग्री तक पहुंचा। इसके बाद प्रत्येक घंटे तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी। शाम 6 बजे तक तापमान लुढ़ककर 15 डिग्री तक पहुंच गया था। एक दिन पहले की तुलना में 1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हल्के गरज वाले बादल के साथ अगले दो दिनों बाद हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Share