Home Featured सरस्वती पूजा को लेकर डीएम एवं एसएसपी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।
Featured - मुख्य - February 3, 2022

सरस्वती पूजा को लेकर डीएम एवं एसएसपी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

दरभंगा: गुरुवार को जिलाधिकारी राजीव रौशन और वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में शांति पूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा एवं विसर्जन को लेकर ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान डीएम और प्रभारी एसएसपी द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी थानाध्यक्षों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सरस्वती पूजा को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करवाने एवं विसर्जन हेतु रूट निर्धारण के लिए निर्देशित किया गया।

Advertisement

बैठक उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर वर्चुअल माध्यम से एसएचओ एवं बीडीओ के साथ बैठक की गई है और सभी को निर्देश दिया गया है कि शांति समिति की बैठक कर विसर्जन की तिथि निर्धारित करन लें। साथ ही उपद्रवी तत्वों पर कारवाई करने के साथ साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है।

Share