Home Featured छापेमारी में चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - February 3, 2022

छापेमारी में चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार।

दरभंगा: सिमरी थाने के कुमरपट्टी गांव के अमरजीत सिंह के यहां एक फरवरी को हुई बाइक चोरी के मामले में छापेमारी के दौरान सिमरी पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है।

चोरी की गई बाइक दरभंगा से बरामद कर ली गई है। कुमरपट्टी से चोरी हुई बाइक के मामले में संदेह के आधार पर गांव के युवक नागेंद्र सिंह के पुत्र रोहन कुमार को नामजद किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने आरोपी युवक रोहन को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

Advertisement

उसके द्वारा बताये गए पते पर चोरी की ग्लेमर बाइक को दरभंगा नगर थाने के शिवाजी नगर के राहुल कुमार सोनी के यहां से बरामद किया गया है। दोनों की निशानदेही पर शिवाजी नगर मुहल्ले के शंकर सहनी के पुत्र निखिल सहनी को दबोचा गया। उसके घर से चोरी की हीरो एक्सपलेंडर बाइक को जब्त किया गया।

मामले में डीएसपी कृष्णनन्दन कुमार ने बताया कि बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए रोहन कुमार सिंह, राहुल कुमार सोनी व निखिल सहनी से पूछताछ की जा रही है।

Share