Home Featured स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई।
Featured - मुख्य - February 3, 2022

स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना परिसर में पूर्व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को गुरुवार को विदाई दी गयी। इस अवसर पर प्रभारी थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने निवर्तमान थानाध्यक्ष श्री कुमार को पाग-चादर से सम्मानित कर विदाई दी।

निवर्तमान थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि थाने के कर्मी एवं थाना क्षेत्र के लोगों का साथ हमेशा रहा है। इसको हम कभी भुला नहीं पाएंगे। जब से इस थाने में मेरी पोस्टिंग हुई तब से लोगों के बीच रहकर काम किया।

Advertisement

प्रभारी थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि निवर्तमान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के साथ काम करने से हम लोगों को बहुत कुछ सीखने का मिला। साथ ही इनका सहयोग हमेशा रहा है और रहेगा। मौके पर एसआई नेपाली कुमार, हरेंद्र यादव, श्रवण कुमार, ललन कुमार, गुड्डू, मनीष कुमार पासवान, रामबाबू यादव सहित थाने के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Share