Home Featured बंद घर का ताला काटकर चोरों ने उड़ाए नगद सहित लाखों का सामान।
Featured - मुख्य - February 3, 2022

बंद घर का ताला काटकर चोरों ने उड़ाए नगद सहित लाखों का सामान।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी गांव में दो लोगों के बंद घरों का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सामान एवं नगद की चोरी कर ली। सूचना मिलते ही गृहस्वामी नवल किशोर पांडे की पत्नी निर्मला पांडे अपने घर पहुंची तो घर का ताला टूटा पाया एवं घर में रखे सामान बिखरे हुए मिले।

निर्मला पांडेय ने बताया कि उनके पति उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं परिवार के साथ रहती हूं। दो फरवरी को पड़ोसियों के माध्यम से मोबाइल पर सूचना मिली कि आपके घर के दरवाजे की कुंडी काटकर व अंदर के कमरे का ताला तोड़कर घर में चोरी कर ली गई है। घर पहुंचने देखा कि 20 हजार नकद सहित 90 हजार रुपए के आभूषण, कीमती बर्तन वह महंगे कपड़े की चोरी कर ली गई है। मुख्य दरवाजे के पर लगे लोहे के द्वार की कुंडी को काटकर चोर घर के अंदर प्रवेश किए होंगे।

Advertisement

अंदर के कमरे के दरवाजे की भी कुंडी को चोर ने काट दी है एवं कमरे में रखे बक्सा, ट्रंक के सामान को तितर-बितर कर बिखरा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मोहल्ले में एक और बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। बताया गया कि टुनाई झा के बंद घर को भी चोरों ने निशाना बनाया है। मुंबई में नौकरी कर सपरिवार रहे टुनाई झा को इसकी सूचना दी गई है। उनके पहुंचने पर ही पता चलेगा कि उस घर से कितनी चोर हुई है।

Share