
मारपीट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: बहादुरपुर थाने की पुलिस ने मारपीट में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वे ओझौल निवासी अभय सिंह व दिनेश पासवान हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अनिल सिंह और कन्हाई पासवान के बीच मारपीट की घटना घटी थी।

मारपीट के इस मामले में एक पक्ष से अभय सिंह व दूसरे पक्ष से दिनेश पासवान आरोपी थे। दोनों पक्षों से एक-एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही शराब तस्करी के मामले में भी दिनेश पासवान आरोपित था। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

