Home Featured शराब के अवैध कारोबार में महिलाएं भी लगातार दिखा रही दम, सोफिया शराब के साथ फिर एक महिला गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - February 4, 2022

शराब के अवैध कारोबार में महिलाएं भी लगातार दिखा रही दम, सोफिया शराब के साथ फिर एक महिला गिरफ्तार।

दरभंगा: महिला सशक्तिकरण का असर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भले देखने को मिल रहा हो। पर इसका एक अलग रूप भी इन दिनों दरभंगा में देखने को मिल रहा है। शराब के अवैध कारोबार में महिलाओं की भी जब तब गिरफ्तारियां होती रहती हैं।

ताजा मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थानाक्षेत्र के गंगवारा से पुनीता देवी नामक एक महिला को 20 लीटर सोफिया शराब के साथ गिरफ्तार किया है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुक्रवार को की जा रही थी।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वरलाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब गंगवारा गांव में छापेमारी की गयी तो महिला शराब एक झोला में लेकर भागने लगी। इसी क्रम में शराब के साथ उक्त महिला को गिरफ्तार किया गया।

वहीं गिरफ्तार महिला ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसकी बहू शराब का कारोबार करती है। आंगन एक होने के कारण नाहक में उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share