Home Featured मंत्री ने किया कटका पंचायत के तीन सड़कों का शिलान्यास।
Featured - मुख्य - February 4, 2022

मंत्री ने किया कटका पंचायत के तीन सड़कों का शिलान्यास।

सिंहवाड़ा: प्रत्येक पंचायत में उत्क्रमित हाईस्कूल के लिए क्षमता के हिसाब से भवन निर्माण किया जाएगा। कटका पंचायत में तीन सड़कों के शिलान्यास के बाद आयोजित समारोह में स्थानीय विधायक सह श्रम संसाधन एवं सूचना प्रावैधिकी मंत्री जीवेश कुमार ने यह बात कही।

कटका पंचायत में कटका से वेस्ट टोला थ्रू रूट सड़क, लख्खा बांध तक सड़क एक करोड़ दो लाख 19 हजार 118 से बनेगा। दहसिल से पासवान टोला सड़क 83 लाख 63 हजार 935 तथा दहसिल से नीम टोला सड़क का निर्माण अबिलंब पूरा किया जाएगा।

Advertisement

मंडल अध्यक्ष शिव शंकर साह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को चंद्रभूषण मिश्रा, रंजीव कुमार मिश्रा, रामचंद्र साह, पंचायत समिति सदस्य राजा पासवान, कमलेश साह, मिथिलेश यादव, अवधेश शाह आदि ने संबोधित किया।

Share