
प्रिकॉशनेरी डोज नहीं लगवाने वाले हेल्थ वर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्कर के वेतन पर लगी रोक।
दरभंगा: जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रिकाशनरी डोज नहीं लेने वाले जिले के 3474 हेल्थ वर्कर और 2804 फ्रंटलाइन वर्कर के वेतन पर रोक लगा दी है। प्रिकाशनरी डोज लेने के बाद ही उनका वेतन दिया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम विशाल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने इनके वेतन पर रोक लगा दी है।
जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को आदेश किया है कि उनके कार्यालय के वैसे फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर, जिनके द्वारा अबतक प्रिकाशनरी डोज का टीका नहीं लिया गया है, उनका वेतन रोक दें।

इनमें अलीनगर प्रखंड के छह हेल्थकेयर वर्कर एवं 37 फ्रंटलाइन वर्कर, बहादुरपुर प्रखंड के 139 हेल्थकेयर वर्कर व 261 फ्रंटलाइन वर्कर, बहेड़ी के 177 हेल्थकेयर वर्कर व 171 फ्रंटलाइन वर्कर, बेनीपुर के 82 हेल्थकेयर वर्कर व 71 फ्रंटलाइन वर्कर, बिरौल के 31 हेल्थकेयर वर्कर व 148 फ्रंटलाइन वर्कर, गौड़ाबौराम के 31 हेल्थकेयर वर्कर व चार फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा घनश्यामपुर के नौ हेल्थकेयर वर्कर एवं 27 फ्रंटलाइन वर्कर, हनुमाननगर के 63 हेल्थकेयर वर्कर एवं 53 फ्रंटलाइन वर्कर, हायाघाट के 77 हेल्थकेयर वर्कर व 57 फ्रंटलाइन वर्कर, दरभंगा शहरी क्षेत्र के 2497 हेल्थकेयर वर्कर एवं 1018 फ्रंटलाइन वर्कर, जाले के 103 हेल्थकेयर वर्कर एवं 89 फ्रंट लाइन वर्कर, कुशेश्वरस्थान के 16 फ्रंटलाइन वर्कर, कुशेश्वरस्थान (सतीघाट) के 17 हेल्थकेयर वर्कर एवं 10 फ्रंटलाइन वर्कर, केवटी के 20 हेल्थकेयर वर्कर एवं 16 फ्रंटलाइन वर्कर, किरतपुर के 29 हेल्थकेयर वर्कर एवं नौ फ्रंटलाइन वर्कर, मनीगाछी के 102 हेल्थकेयर वर्कर एवं 79 फ्रंटलाइन वर्कर, सदर के 24 हेल्थकेयर वर्कर एवं 731 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। इसी तरह सिंहवाड़ा के 10 हेल्थकेयर वर्कर एवं 37 फ्रंटलाइन वर्कर, तारडीह के 37 हेल्थकेयर वर्कर एवं 30 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं।

