Home Featured हत्या के आरोप में फरार आरोपी पंद्रह दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे।
Featured - मुख्य - February 4, 2022

हत्या के आरोप में फरार आरोपी पंद्रह दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान प्रखंड के हरिनगर गांव के सरोज मुखिया के शव बरामदगी मामले में कुशेश्वरस्थान पुलिस ने अपनी सूझबूझ से हत्यारे उसी गांव के हरेराम शर्मा के पुत्र रतन शर्मा (34 ) को धर दबोचा।

उल्लेखनीय है कि सरोज मुखिया 27 दिसंबर की रात से अपने घर से लापता था। दो दिनों तक परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चलने पर मामले को लेकर थाने में सनहा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। इधर सरोज के लापता होने के 25 दिन बाद 21 जनवरी को उसका शव गांव स्थित महाबीर मंदिर के निकट पानी से भरे गड्ढ़े में मिला।

Advertisement

शव मिलने के बाद मृतक की पत्नी सविता देवी के फर्द बयान पर थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध पति का गला रेत कर हत्या करने और शव को गड्ढे में फेंक देने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी कांड संख्या 28/2022 दर्ज करायी गई। हत्या के मामला सामने आने पर प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश झा अपनी सूझबूझ से रतन शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सरोज को गला रेत कर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।हत्यारे रतन ने पुलिस को बताया कि सरोज के साथ बकझक होने पर उसने मेरी कालर पकड़ ली थी।

Advertisement

इसी बात से नाराज होकर उसे 27 दिसंबर को रात में बुलाकर छूरा से गला रेत कर हत्या कर दी और शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या करने में उपयोग करने वाले छूरा बरामद कर लिया है। इस घटना में कोई और लोग शामिल थे। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि इस मामले में कोई और लोग शामिल है इसके लिए हत्यारे से गहन पूछताछ की जा रही है।

Share