
सीपीएम कार्यकर्ताओं द्वारा अंचल समारोह का किया गया आयोजन।
दरभंगा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को साहो विद्यालय में अंचल सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत जिला मंत्री अविनाश कुमार ठाकुर मंटू की ओर से पार्टी का झंडातोलन कर की गयी। सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि सीपीएम क्रांतिकारी पार्टी है, जो लगातार जन मुद्दों और सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष करती आ रही है।
पार्टी, गैर बराबरी को मिटाकर समतामूलक समाज की स्थापना के जरिए साम्यवादी व्यवस्था कायम करना चाहती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव- गांव में जन संगठन के निर्माण करने, पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने, पार्टी दफ्तर संचालित करने पर बल दिया। सम्मेलन में राजनीतिक और संगठन की रिपोर्ट अंचल मंत्री सीताराम महतो ने पेश की जिस पर बहस में 22 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 15 सदस्य अंचल समिति का गठन किया गया।

इसमें सर्वसम्मति से अंचल मंत्री के रूप में अशर्फी दास को मनोनित किया गया। वहीं रघुनाथ झा ने मनरेगा में ठेकेदारी लुक दूर कर मजदूरों 200 दिन काम और 600 रुपये मजदूरी की मांग के संघर्ष का आह्वान किया। इसके अलावा 60 वर्ष पूरा करने वाले सभी वृद्धों को पेंशन, बटाईदार कानून, सीलिंग कानून, वासगीत कानून को लागू करने की मांग की। सम्मेलन में बुलन सदा, लाल बहादुर सदा और सुलो देवी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन रघुनाथ झा ने किया।

