
जीएम रोड में हुई आगजनी की घटना के विरोध में एमसयू ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।
दरभंगा: भूमाफियाओं द्वारा शहर के नगर थानाक्षेत्र के जीएम रोड में मकान तोड़ने और परिवार को जिंदा जलाने के प्रयास का विरोध लगातार जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसी क्रम में घटना के विरोध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में रविवार को लहेरियासराय टावर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। मौके पर वरिष्ठ छात्र नेता अभिषेक कुमार झा ने कहा कि इस घटना में पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आ गयी है। हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले, घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा, पंकज झा, अविनाश कुमार, डॉ. राज पासवान, चंदू मिश्रा, नीरज चौधरी, अनीश चौधरी, विद्या भूषण, गोपाल चौधरी, अर्जुन कुमार, सोनू कुमार, अमन सक्सेना, सुधीर मन्नत आदि थे।

