Home Featured 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी ग्रामीण डाक जीवन बीमा व्यवसाय मेला।
Featured - मुख्य - February 19, 2022

22 फरवरी को आयोजित की जाएगी ग्रामीण डाक जीवन बीमा व्यवसाय मेला।

दरभंगा: जिला में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले ग्रामीण डाक जीवन बीमा व्यवसाय मेला को सफल बनाने के लिए शनिवार को सिमरी डाकघर के प्रांगण मे डाक अधीक्षक पवन कुमार ने डाक कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने डाक के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराते हुए डाक बीमा योजनाओं की जानकारी दी।

Advertisement

मौके पर डाक निरीक्षक सौरभ सुमन, डीओपीएलआई सुनील कुमार झा, डाक अधिदर्शक सुशील कुमार साह, सिमरी डाकपाल इन्द्रदेव कुमार, मुकेश तिवारी,डाक सेवक, बीपीएम एवं एबीपीएम आदि उपस्थित थे।

Share