Home Featured 28 वर्षीया महिला की हत्या,पिता ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप।
Featured - मुख्य - February 19, 2022

28 वर्षीया महिला की हत्या,पिता ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप।

दरभंगा: एपीएन थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव में शुक्रवार की देर रात को विवाद में दहेज लोभियों ने एक 28 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान मनोरथा गांव के राकेश लालदेव की पत्नी माला देवी के रूप में हुई। मामले में महिला के पिता ने अपनी पुत्री की दहेज प्रताड़ना को लेकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में बहेड़ी थाना के शिवराम गांव निवासी दिनेश लाल देव ने कहा कि नशे की हालत में गलत नीयत से मेरी पुत्री के साथ जबरदस्ती कर इसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई है।

Advertisement

बताया कि 10 वर्ष पूर्व हमारी बेटी माला की शादी मनोरथा गांव के राकेश लालदेव के साथ हुई थी। जिसके बाद से उसके परिवार के लोग हमारी लड़की के साथ दहेज के रूप में 3 लाख रुपए की मांग को लेकर बराबर मारपीट करता था। इसी दौरान 18 फरवरी को मेरी पुत्री अपने ससुराल गई। इसी बीच रात के 8:30 बजे दूरभाष पर ग्रामीणों के द्वारा फोन आया कि आपकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने मार डाला है। मेरी बेटी को भैंसुर संजीव लालदेव, ससुर विनोद लालदेव, पति राकेश लाल देव, लालू लालदेव, सास इंदिरा देवी, बड़ी देवरानी रीना देवी ने एक साथ मिलकर हत्या कर दी है। पुलिस सास इंदिरा देवी से पूछताछ कर रही।

Share