Home Featured भारी पुलिसिया बंदोबस्ती के बीच फरार आरोपी के घर की गई कुर्की जब्ती।
Featured - मुख्य - February 19, 2022

भारी पुलिसिया बंदोबस्ती के बीच फरार आरोपी के घर की गई कुर्की जब्ती।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के करवा गांव निवासी मो. जफीर के पुत्र मो. चांद बाबू उर्फ इरफाम करीब तीन वर्ष से फरार था। इसके विरुद्ध कमतौल थाना कांड संख्या 143/19 अंकित है। कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने भारी पुलिसिया बंदोबस्ती के बीच उसके घर की सम्पत्ति की कुर्की जब्ती की गई। वह पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था आैर कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था।

Advertisement

मालूम हो कि आरोपित के विरुद्ध इसी गांव की एक लड़की की मां ने कमतौल थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 143/19 दर्ज करा आरोप लगाया था कि आरोपित ने बीते दो वर्षों से शादी करने का झांसा देकर उसकी बेटी का यौन शोषण करता रहा और बाद में शादी से इंकार कर दिया।

Share