Home Featured सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर किया गया सड़क जाम।
Featured - मुख्य - February 20, 2022

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर किया गया सड़क जाम।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शनिवार को बहेरी थाना क्षेत्र के बाजीतपुर में लहेरियासराय बहेरी मुख्य सड़क पर दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान पतोर ओपी थाना क्षेत्र के उघड़ा पंचायत के पनसिहा गांव निवासी हरेराम मांझी की 34 वर्षीय पत्नी वीनू देवी के रूप में की गई है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही उघड़ा पंचायत से लोगों का हुजूम घटना स्थल पर पहुंच कर लहेरियासराय बहेरी मुख्य पथ को घंटो भर जाम रखा, जहां लोगों द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की जा रही थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लहेरियासराय की ओर से ऑटो आ रहा था और सामने से आ रहे वाहन से बचने के क्रम में ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और पलटी मार दी। वहीं घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा।

वहीं समाजसेवी हरी पासवान और गंगा प्रसाद साहू एवं भरत महापात्र ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम मुक्त करवाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Share