
सिंहवाड़ा मुखिया महासंघ का हुआ गठन।
दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को मुखिया महासंघ का गठन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से रामपुरा के मुखिया पप्पू चौधरी को अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रमुख पुष्पा झा ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट होकर सिंहवाड़ा के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने का आह्वान किया।

महासंघ के संरक्षक मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष अहमद अली तमन्ने बनाए गए। कलिगांव के मुखिया महेश झा उपाध्यक्ष, सह प्रवक्ता बनौली की मुखिया संजू कुमारी उपाध्यक्ष, हरिहरपुर पूर्वी के मुखिया अजय झा को महासचिव, हरपुर के मुखिया परशुराम यादव को सचिव, कटासा के मुखिया रमेश कुमार को संयुक्त सचिव तथा रामबाबू साह को प्रवक्ता पद पर तैनात किया गया। निस्ता के मुखिया तुलसी पासवान को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है।
संघ के चुनाव के समय दो-तीन मुखिया अपने को दावेदार बता रहे थे। पर जैसे ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। सढवाड़ा के मुखिया ने मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर पप्पू चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव आते ही सर्वसम्मति से लोगों ने उसे पारित कर दिया। उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू, मुखिया अमृत कुमार चौरसिया, जहांआरा खातून, अकीला खातून, दिनेश महतो, सुधा देवी, पिंकी देवी आदि मौजूद थे। चुनाव संपन्न होते ही मुखिया महासंघ के लिए निर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष पप्पू चौधरी ने बताया की अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों का समन्वय बनाकर सिंहवाड़ा के विकास को नजीर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

