Home Featured गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने किया दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - February 21, 2022

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने किया दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर से सोमवार को पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। हालांकि पुलिस को चकमा देकर एक बदमाश भाग निकला। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस, एक खिलौनानुमा पिस्टल, एक बाइक, सीम के साथ दो मोबाइल फोन व नौ हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं।

खिलौनुमा पिस्टल से दोनों बदमाश लोगों को डराया करते थे। इनकी पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी सुनील कुमार झा व मोनू महतो के रूप में हुई है। सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुनील के घर पर कुछ बदमाश जुटे हैं। सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया।

Advertisement

बहादुरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुनील के घर पर छापेमारी की। वहां से सुनील व मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी निवासी भूषण यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सुनील बहादुरपुर थाना क्षेत्र में पैसा लेकर लोगों को भूमि पर कब्जा कराने का काम करता है। उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। वहीं मोनू महतो पर भी बहादुरपुर थाने में कांड अंकित है।

Share