
जीएम रोड कांड के पीड़िता को नौकरी एवं आर्थिक सहायता हेतु डीएम को सौंपा माँगपत्र।
दरभंगा: मंगलवार को मिथिला राज्य निर्माण सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी राजीव रौशन से मिलकर जीएम रोड कांड के पीड़ितों को न्याय एवं सहयोग हेतु एक मांग पत्र सौंपा।
संगठन के महासचिव राजेश झा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे मुख्य प्रवक्ता अभय झा, सांगठनिक सलाहकार दिलीप झा और सदर संगठन प्रभारी अरविंद अरुण छोटू
ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और निक्की झा को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गयी है।

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस केस का अब स्पीडी ट्रायल से ही निपटारा किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि जीएम रोड स्थित सुमन झा चौक को लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए चलाए जाने वाले आंदोलनों के लिए आधिकारिक धरना स्थल घोषित किया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अगर वहां जमीन उपलब्ध होगी तो उसे निश्चित रूप से धरना स्थल घोषित किया जाएगा। 
इसके बाद मिरानिसे प्रतिनिधिमंडल जिला विधिक प्राधिकारी से मिला और विधिसम्मत सरकारी आर्थिक सहायता के विषय की प्रगति पर चर्चा हुई। सचिव जावेद आलम ने कहा कि इस प्राधिकार के तहत तीन दिनों के अंदर आर्थिक सहायता मिल जाएगी।

