Home Featured एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Featured - मुख्य - February 22, 2022

एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दरभंगा: भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के कार्यालय सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विकास संस्थान मुजफ्फरपुर एवं जिला उद्योग केन्द्र दरभंगा के सहयोग से मंगलवार को एकदिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आरसीटी दरभंगा के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एमएसएमई के सेवानिवृत्त उप निदेशक एचके कर्ण, कार्यक्रम संयोजक केदार प्रसाद सिंह, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा के उद्योग विस्तार पदाधिकारी नंद किशोर यादव, आरसीटी के निदेशक आरएस शर्मा, लीड बैंक पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा, फेकल्टी संजय कुमार, नवीन कुमार सहित लगभग 50 प्रतिभागी शामिल हुए।

Advertisement

इस अवसर पर एमएसएमई से आये पदाधिकारीगण द्वारा प्रतिभागियों को उद्योग स्थापित करने तथा सुचारू रूप से संचालन में भारत सरकार एवं बिहार सरकार के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी।

Share