Home Featured दिनदहाड़े शिक्षिका से हुई ढाई लाख की लूट।
Featured - मुख्य - February 22, 2022

दिनदहाड़े शिक्षिका से हुई ढाई लाख की लूट।

दरभंगा: लगता है दरभंगा में अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस बिल्कुल फेल हो चुकी है। दिन प्रतिदिन लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को जिले के सिमरी थानाक्षेत्र में एक शिक्षिका से दिनदहाड़े ढाई की लूट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की सिंहवाड़ा शाखा से मंगलवार को रुपये की निकासी कर अपने घर सिमरी जा रही शिक्षिका सरिता कुमारी ने जैसे ही अपने घर के पास पहुंचकर स्कूटी रोकी, बाइक सवार दो लुटेरों ने उससे ढाई लाख रुपए लूट लिए। दोनों लुटेरे शिक्षिका के हाथ से बैग झटककर दरभंगा की ओर फरार हो गए।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सिमरी पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। मंगलवार को दिन के तीन से चार बजे के बीच हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गयी है। सिमरी पुलिस ने दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ-27 पर तेलिया पोखर के पास सड़क किनारे फेंका गया मोबाइल फोन व पासबुक बरामद किया है।

सिमरी थानाध्यक्ष शमशाद आलम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कोरा गांव की मूल निवासी पीड़ित शिक्षिका भरहुल्ली मध्य विद्यालय में कार्यरत है। सिमरी हाईस्कूल के पास वह अपने रिश्तेदार के यहां रहकर बगल की निजी जमीन पर गृह निर्माण करा रही है। शिक्षिका ने बताया कि गत 11 फरवरी को उनकी पुत्री की शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि बैग में रखे कुल दो लाख 50 हजार, आभूषण, पासबुक व मोबाइल फोन लूटकर बाईक पर सवार दो युवक भाग निकले। सिमरी थानाध्यक्ष शमशाद आलम ने घटनास्थल का जायजा लेकर शिक्षिका से पूछताछ की। बैंक व लालपुर-सिमरी पथ पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

पीड़ित शिक्षिका ने कहा कि मंगलवार की दोपहर तीन बजे स्टेट बैंक शाखा सिंहवाड़ा से वह राशि की निकासी कर हैंडबैग को कंधे पर लटकाकर स्कूटी से सिमरी-लालपुर पथ स्थित सड़क किनारे अपने घर पर उतरी थी। इसी क्रम में बैंक के पास से ही पीछा कर रहा ग्रे रंग के बिना नंबर वाली अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश रुपये से भरा हैंडबैग झपटकर दरभंगा की ओर भाग गये।

सिमरी-लालपुर पथ किनारे स्थित हनुमाननगर की रेडीमेड कपड़े की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों को देखा जा सकता है।

Share