Home Featured संदिग्ध स्थिति में खड़ी लावारिस बाइक से पिस्टल व कारतूस बरामद।
Featured - मुख्य - February 23, 2022

संदिग्ध स्थिति में खड़ी लावारिस बाइक से पिस्टल व कारतूस बरामद।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात स्टेशन रोड के पास संदिग्ध स्थिति में खड़ी एक लावारिस बाइक से पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया है। उक्त बाइक के पास से शराब तस्करी के आरोपित एक युवक को स्कूटी के साथ पुलिस ने पकड़ा। शराब तस्कर पर मधुबनी के खुटौना थाने में मामला दर्ज है।

आरोपित शराब तस्कर की पहचान शहर के चूनाभठ्ठी कगवा गुमटी निवासी प्रकाश पासवान के रूप में हुई है। उसी तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए एक सूचक की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। पिस्टल बरामदगी को लेकर सूचक की भूमिका को संदिग्ध मान पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Advertisement

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि प्रकाश पासवान को पकड़वाने के लिए एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुटौना पुलिस को भी प्रकाश के लोकेशन की जानकारी दी। पुलिस ने उसके द्वारा बताए गए लोकेशन पर कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन प्रकाश का कहीं पता नहीं चला। देर शाम फोन करने वाले युवक ने पुलिस को कगवा गुमटी के पास प्रकाश के रहने की जानकारी दी।

पुलिस के वहां पहुंचने पर प्रकाश एक स्कूटी पर नजर आया। पुलिस उसे उठाकर थाना ला रही थी। तभी उस सूचक ने पुलिस को फिर फोन कर बताया कि प्रकाश जहां पकड़ाया है वहीं पर एक पल्सर बाइक लगी है। बाइक प्रकाश की है जिसमें हथियार छुपाकर रखा गया है।

Advertisement

पुलिस ने बाइक की तलाशी ली, जिसमें एक पिस्टल व एक कारतूस पाया गया। हालांकि छानबीन के क्रम में उक्त पल्सर बाइक प्रकाश की नहीं पायी गयी। बिना नंबर की बाइक चोरी की बताई जा रही है। उसका रजिस्ट्रेशन रांची का है।

Share