Home Featured देशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - February 23, 2022

देशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

हायाघाट: स्थानीय थाने की पुलिस ने 22 फरवरी को एएलटीएफ टीम के साथ छापेमारी करते हुए रसूलपुर निवासी सुजीत कुमार महतो के पास से एक लीटर देसी शराब, धोबोपुर बंसारा निवासी मोहन साह की चाय दुकान से दो लीटर तथा राजेन्द्र दास के दालान से एक लीटर देसी शराब जब्त की।

Advertisement

मौके पर पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर बुधवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share