
बहेड़ा खेल मैदान के जीर्णोधार को लेकर युवाओं ने कार्यपालक को सौंपा ज्ञापन।
दरभंगा: बेनिपुर नगर परिषद् क्षेत्र के बहेरा गांव का एकमात्र खेल मैदान देखरेख के अभाव में अब इनके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगे हैं। खिलाड़ी बच्चे खेल मैदान को व्यवस्थित करना चाहते हैं, लेकिन जवाबदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे नगर के खिलाड़ियों में नगर परिषद् के जवाबदार अधिकारियों व स्कूल प्रबंधन से नाराजगी है।
बेनीपुर के हृदय स्थल बहेरा में एकमात्र जयानंद हाई स्कूल खेल मैदान है, जो इन दिनों अनदेखी की भेंट चढ़ गई है।

इसी को लेकर बुधवार को बेनीपुर नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित प्लस टू जयानंद उच्च विद्यालय मैदान को जीर्णोधार करने के लिए युवाओं द्वारा कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मैथिल विनय झा ने बताया कि विद्यालय के बगल में ऐतिहासिक मैदान हैं जो लापरवाही के कारण अब खेलने योग्य नहीं रह गया है और नाला का पानी भी फील्ड में छोड़ दिया जाता है जिस कारण साल के छ: महीने से अधिक पानी लगा रहता है। इसीलिए हम युवाओं द्वारा एनजीपी के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
इस दौरान वत्स नीतीश, राजा झा, पुरषोत्तम झा, नटवर झा, राघव झा, विक्रम झा, मोहित झा, राजा बाबू, मुरारी झा, संजय झा आदि मौजूद थे।

