
जिलाधिकारी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।
दरभंगा: डीएम ने गुरुवार को मंडल कारा, दरभंगा एवं उप कारा, बेनीपुर का औचक निरीक्षण किया। मंडल कारा, दरभंगा में निरीक्षण एसडीओ सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहत्र्ता सत्यम सहाय, पुलिस बल, लहेरियासराय सहित जिला बल के 30 जवानों एवं कारा अधीक्षक एवं कारा के अन्य बलों के साथ सभी 14 वार्डों में गहन तलाशी करायी गयी।
निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। जिला दंडाधिकारी ने जेल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तलाशी का कार्य प्रत्येक सप्ताह औचक रूप से कराने हेतु कारा अधीक्षक को निर्देश दिया।

इसी प्रकार उप कारा, बेनीपुर की भी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर द्वारा छापेमारी का कार्य कराया गया, वहाँ भी कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई।

