Home Featured अचानक सड़क पर धू धू कर जलने लगी स्कूटी।
Featured - मुख्य - February 24, 2022

अचानक सड़क पर धू धू कर जलने लगी स्कूटी।

दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-57 पर दिल्ली मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर एक स्कूटी में अचानक आग लगने से वह जल गई। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि उस पर सवार बाल-बाल बचे गए।

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बाइक जब्त कर मामले की जांच के लिए स्कूटी सवार दोनों भाइयों को साथ ले गई।

Advertisement

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के रहने वाले मो. इकवाल अपने पिता को बस पर बैठाकर खुद राधोपुर सिमराही से चश्मा बेचकर लौट रहे थे। इसी दौरान उसके भाई ने देखा कि स्कूटी में आग लगी है। तभी दोनों ने स्कूटी रोका और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान खड़े लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने उनकी मदद नहीं की।

Share