Home Featured बहादुरपुर अंचल कार्यालय पर 28 फरवरी को माले करेगा प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - February 25, 2022

बहादुरपुर अंचल कार्यालय पर 28 फरवरी को माले करेगा प्रदर्शन।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के बनघटी नवटोलिया स्थित शमशान के रास्ते का अतिक्रमण करने के विरोध में शुक्रवार को तारालाही स्थित समुदायिक भवन में ग्रामीणों की बैठक मदन पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, भाकपा (माले) लोकल सचिव विनोद सिंह, मो. सफिकुल आदि ने भी शिरकत की।

Advertisement

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि सैकड़ो वर्षों से शमशान के रूप में इस्तेमाल हो रही जमीन पर भू-माफिया-अफसर-प्रशासन के गठजोड़ के जरिये कब्जा किया जा रहा हैं। जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए ग्रामीणों ने एक महीना पहले सीओ को आवेदन दिया था, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इस मुद्दे को लेकर 28 फरवरी को बहादुरपुर अंचलाधिकारी के समक्ष ग्रामीणों का प्रदर्शन होगा। बैठक में कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share