
देशी शराब के साथ चाचा भतीजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के बंदा गांव में पुलिस गश्ती के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को 16 लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा। थानाध्यक्ष बह्मदेव सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर समस्तीपुर जिले के थाना हथौड़ी थाना क्षेत्र के घिवाई गांव निवासी चाचा भिखो मुखिया एवं भतीजा संतोष मुखिया हैं। दोनों बाइक से आ रहे थे। इस दौरान एएसआई हरेंद्र सिंह ने उसे दबोच लिया।

