Home Featured मिथिला राज्य निर्माण सेना द्वारा सद्भावना मार्च का आयोजन।
Featured - मुख्य - February 27, 2022

मिथिला राज्य निर्माण सेना द्वारा सद्भावना मार्च का आयोजन।

दरभंगा: रविवार को मिथिला राज्य निर्माण सेना की ओर से शहर में सद्भावना मार्च निकाला गया। मार्च लहेरियासराय टावर से शुरू होकर हजमा चौराहा, नाका छह, नाका पांच, मिर्जापुर, इनकम टैक्स होते हुए एमआरएनएस के धरना स्थल सुमन झा चौक पर समाप्त हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर मिरानिसे के राष्ट्रीय महासचिव राजेश झा ने कहा कि इस सद्भावना मार्च का आयोजन समाज में बढ़ते जातीय और धार्मिक विभेद को खत्म करने के लिए सामाजिक चेतना का विकास करने के लिए किया गया है। मिरानिसे प्रवक्ता अभय झा नूनू ने कहा कि धार्मिक विभेद का जहर समाज को बर्बाद कर रहा है। इस जहर को खत्म करके ही हम नए भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। अध्यक्ष रंगनाथ ठाकुर ने कहा कि मिथिला राज्य निर्माण सेना समाज को जोड़ने की राजनीति का आधार तैयार कर रहा है। सद्भावना मार्च में आनंद ठाकुर, विक्रम चौधरी, राम सुभग चौधरी, राज नारायण राय, विक्रम मंडल, अनंत झा, कन्हाई चौधरी, संतोष कुमार, देव जी राय, मुकेश कामत, फेकू राय, सुजीत मिश्रा, रचना झा, रोहिणी झा आदि थे।

Share