
चार राज्यों में पार्टी की जीत पर भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस।
दरभंगा: चार राज्यों में पार्टी की जबरदस्त जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहीं गुलाल उड़ाए तो कहीं ढोल-नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाला। आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। यूपी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जबरदस्त बढ़त मिलते ही कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। कई कार्यकर्ताओं तो ढोल-नगाड़े बजाते और नृत्य करते, एक दूसरे को रंग लगाते हुए लहेरियासराय टावर तक पहुंच गए। पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया। जय श्री राम, मोदी-योगी जिदाबाद के नारे से शहर गूंज उठा।

सांसद गोपालजी ठाकुर ने विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं व आम लोगों के साथ जश्न मनाया। कहा कि अब भारत में सिर्फ विकास की राजनीति होगी। भारत में आम लोग विकास का दूसरा नाम नरेंद्र मोदी को समझते है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम ने आज यह साबित कर दिया कि अब आम जनता गुमराह होने वाली नही है। इतिहास में पहली बार यह चुनाव पूर्ण रूप से विकास के नाम पर लड़ा गया है। जहां लोग जात-पात से ऊपर उठकर विकास को वोट देने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के नेतृत्व में लहेरियासराय टावर पर कार्यकर्ता ने विजयोत्सव मनाया। इस स्वर्णिम अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल ,मिठाई, के साथ आतिशबाजी कर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी। मौके पर धर्मशीला गुप्ता ज्योतिकृष्ण झा लवली, सुजीत मल्लिक, अभय झा, संजीव साह, राजेश रंजन, बालेन्दु झा आदि मौजूद थे।

