Home Featured भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या।
Featured - मुख्य - June 9, 2022

भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के सिमरटोका गांव के पास नदी किनारे गाछी में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। मृत युवक की पहचान उजुआ सिमरटोका पंचायत के कोदरा गांव निवासी रामचन्द्र यादव के 22 वर्षिय पुत्र इंदल यादव के रूप में की गई

बाइक सवार युवक बुधवार को मोटर साइकिल ठीक करवाने के लिए सहरसा गया था लेकिन देर शाम होने के कारण अपने पिता से सहरसा में मिलकर मोटर साइकिल से गांव आ रहा था। इसी बीच गांव से पूरब और उत्तर करीब दो किलोमीटर की दूरी पर नदी के किनारे गाछी में देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक इंदल यादव गांव में मोबाइल एवं ऑनलाइन दुकान करता था। लेकिन यह कुछ दिन पूर्व बाहर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने चला गया था।

Advertisement

चार दिन पूर्व ही इंदल यादव परदेश से गांव लौटा था और गुरूवार को मोटर साइकिल ठीक करवाने तथा अपना दवाई लेने के लिए तथा पिता से मिलने सहरसा गया था। मृतक के पिता जमीन का कागजात को लेकर सहरसा में रह रहे थे। हत्या के पीछे भूमि विवाद को लेकर पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। हत्या की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार के लोगों का बुरा हाल हो गया है। वहीं, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी छानबीन कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

Share