
देर रात रेलवे ट्रैक पर मिली छात्रा के लाश की हुई पहचान।
दरभंगा: दरभंगा – लहेरियासराय रेलवे लाइन पर शाहगंज और लहेरियासराय के बीच ट्रैक पर एक नाबालिग लड़की का शव बुधवार की रात पुलिस ने बरामद किया। शव पश्चिम ट्रैक पर था और उसका सिर कट कर अलग रखा हुआ था। मृतका की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के गनौरा निवासी संजय यादव की 17 वर्षीय पुत्री मीसा भारती के रुप में की गई है। मीसा शहर के एमएल एकेडमी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी।
मृतका के छोटे भाई आयुष कुमार ने बताया कि दोनो भाई बहन बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा स्थित अपने घर पर दादी के साथ रहकर पढ़ाई करते थे। माता पिता गांव में रहते है। बुधवार की शाम करीब छः बजे मीसा समोसा लाने के लिए घर से निकली थी। आने में देर होने पर आयुष आस पास के चौक चौराहा और बाजार में काफी खोज बीन किया लेकिन पता नही चल सका। सुबह से जब वह खोजना शुरू किया तो दोपहर करीब में किसी ने उसे बताया कि रात में लहेरियासराय थाना की पुलिस रेलवे ट्रैक से एक शव बरामद कर ले गई है। मृतका के पास कोई मोबाइल भी नही था। इसके बाद वह अपने मामा लक्ष्मण यादव के साथ थाना पहुंचे, और फोटो से पहचान किया तो पता चला कि मृतका उसी की बहन है।

हलाकि मामला एक अनसुलझी गुत्थी बनी हुई है। परिजन भी कुछ स्पष्ट नही बता पा रहे है। घर से निकलने के करीब 5-6 घंटे बाद शव बरामद किया गया, इस बीच वह कहा थी, यह संदेह के घेरे में है। घटना स्थल के आसपास के कई लोग हत्या तो कोई आत्महत्या बता रहा है। कोई इसे दुर्घटना भी बता रहे है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने पहचान की है। पोस्टमार्टम करा कर शव दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों से सभी बिंदुओं पर पूछ ताछ किया जाएगा। जल्द कारण स्पष्ट हो जाएगा।

