
पम्प सेट चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।
दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के अहिलबाड़ा गांव में बीती रात एक किसान का पंप सेट चोरी करते हुए दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दो चोरों में एक लदहो पंचायत के लदहो गांव का एवं दूसरा इसी पंचायत के अफजला गांव का बताया जाता है।
घटना की सूचना पर पहुंची जगन्नाथपुर पुलिस पोस्ट की पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में लेने के साथ-साथ घटना को अंजाम देने के दौरान उपयोग में लाए गए दो बाइक भी जब्त कर लिया।

इस मामले को लेकर अहिलबाड़ा के किसान साजिद हुसैन खां ने आवेदन दिया है। उन्होंने बताया है कि श्रवण मंडल और अंग्रेज मुखिया दोनों चोर इनका पम्प सेट चुराते हुए पकड़े गए।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत कुछ महीनों से इस इलाके में लगातार पंपसेट की चोरी हो रही थी, जिससे किसान परेशान थे।

