
विद्यालय में फैली कुव्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों का भड़का आक्रोश।
दरभंगा: विद्यालय में शिक्षक विद्यार्थियाें का भविष्य तैयार करते है़। मगर जब वही लापरवाही का सिलसिला जारी रखें जो अभिवावक का चिंतित होना लाजमी है। दरभंगा में एक सरकारी स्कूल में भी हाल बेहाल हो चुका है। खराब व्यवस्था के खिलाफ लोग एकजुट हो गएं और विद्यालय की दशा बदलने के लिए आवाज उठाई। जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित पोहदी मध्य विद्यालय में फैली कुव्यवस्था के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। नाराज लोगों ने विद्यालय के प्रवेश द्वार पर तालाबंदी कर दी। लोगों का आरोप था कि विद्यालय में शिक्षक अपनी मनमानी कर रहे हैं। विद्यालय के संचालन में समय का ध्यान नहीं रखा जाता है। इस कारण से बच्चों का भविष्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

वहीं सरकार की ओर से संचालित मध्याह्न भोजन समेत विभिन्न योजनाओं में भी शिक्षकों की मनमानी चलती है। इन सभी सवालों को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदू सिन्हा को भी लोगों ने घेरा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बीईओ लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे।

