Home Featured अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत।
Featured - मुख्य - July 4, 2022

अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत।

दरभंगा: रविवार की देर रात जिले के दरभंगा-कमतौल एसएच- 75 पर माधोपट्टी गांव में एक 45 वर्षीय अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। सोमवार को पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के किलाघाट ब्रह्मस्थान निवासी विजय कुमार सहनी के रूप में हुई है।

Advertisement

मृतक के भाई अजय कुमार सहनी ने इस मामले में पुलिस को एक आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि उसका भाई नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर के हलवाई राजकुमार मंडल की टीम में काम करने कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव निवासी रणधीर पांडेय के घर लड़की की शादी में गया था। रविवार की देर रात 2:30 बजे के करीब सभी कारीगर खाना खाकर सो गए। मेरा भाई काफी गर्मी होने की बात बताकर सड़क पर चला गया। कहा कि टहलकर आते हैं। इसी क्रम में सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। हल्ला होने पर वहां लोग पहुंचे और मुझे इसकी सूचना दी। मृतक के भाई ने दिए आवेदन में दावा किया है कि उसके भाई की मृत्यु अज्ञात वाहन से ठोकर मार दिए जाने से ही हो गयी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष बरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। साथ ही प्राप्त आवेदन पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Share