
यातायात ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान को पीटने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार।
दरभंगा: यातायात ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान के साथ मारपीट व गाली-गलौज मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वे नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी शिवम कुमार झा व वैभव झा हैं।

थानाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर होमगार्ड जवान शंभू पासवान ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि मिर्जापुर चौक पर उनकी ड्यूटी ट्रैफिक में लगी हुई थी। इसी दौरान चार लड़के आपस में झंझट कर रहे थे। उन्होंने दोनों पक्षों के युवकों को समझाने का प्रयास किया। एक पक्ष तो समझ गए परंतु दूसरे पक्ष के उपरोक्त दोनों आरोपित उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने मना किया तो दोनों आरोपितों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।

