Home Featured 6 जुलाई को होगा विश्वस्तरीय सोसायटी वीणा वाटिका का भूमि पूजन, बुकिंग पर बम्पर छूट।
Featured - मुख्य - July 4, 2022

6 जुलाई को होगा विश्वस्तरीय सोसायटी वीणा वाटिका का भूमि पूजन, बुकिंग पर बम्पर छूट।

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट के रोड में दिल्ली मोड़ के निकट बद्रीनगर में 6 जुलाई 2022 (बुधवार) को वीणा वाटिका सोसायटी का भूमि पूजन होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। भूमि पूजन के दिन फ्लैट की बुकिंग कराने वालों केलिए बम्पर ऑफर भी दिया गया है। इस अवसर पर फ्लैट की बुकिंग करने पर आठ लाख रुपये तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए डायरेक्टर सुमन ठाकुर ने बताया कि केकेटी कंस्ट्रक्शनस के द्वारा निर्मित नॉर्थ बिहार की पहली विश्वस्तरीय यह सोसाइटी लोगों के लिए उनके सपनों के घर को पूरा करने वाला होगा। दो लाख वर्ग फ़ीट में फैले, रेरा से मान्यता प्राप्त इस सोसाइटी में पांच सौ अठ्ठाइस फ्लैट होंगे। सत्तर से ज्यादा सुविधाओं वाले इस टाऊनशिप में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं हाइवे के नजदीक होने से यह अभी से लोगों को भा रहा है। गुणवत्ता और लोगों के विश्वास में खड़ा उतरना उनका मुख्य मकसद है। वहीं बढ़ते मिथिला में एम्स, तारामंडल आदि के बाद वीणा वाटिका भी निश्चित रूप से मिल का पत्थर साबित होगा।

भूमि पूजन के दौरान शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी।

Share