
सिविल सर्जन ने दवा खिलाकर की फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत।
दरभंगा: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बिहार सरकार की ओर से चलाए जाने वाले अभियान के तहत गुरुवार को बहादुरपुर पीएचसी पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने फाइलेरिया की दवा खिलाकर इसकी शुरुआत की। सिविल सर्जन ने कहा कि दरभंगा जिले में फाइलेरिया के काफी मरीज हैं।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बहुत अधिक है। इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 20 जुलाई तक चलाया जाएगा। डीआईओ डॉ. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा व जीविका दीदी के साथ स्वास्थ विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर अभियान को सफल बनाया जाएगा। मौके पर डीएमओ जेपी महतो, सीडीओ अशोक सिंह, पीएचसी प्रभारी डॉ. तारीख मंजर आदि थे।

