Home Featured बिना फरियाद सुने निकले एसएसपी तो गाड़ी के सामने खड़ी हो गयी किन्नर, गार्ड ने धक्का मारकर भगाया।
Featured - मुख्य - July 8, 2022

बिना फरियाद सुने निकले एसएसपी तो गाड़ी के सामने खड़ी हो गयी किन्नर, गार्ड ने धक्का मारकर भगाया।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: फरियादी हर जगह से थक जाने के बाद बड़ी आस लेकर वरीय अधिकारियों के जनता दरबार मे पहुंचते हैं। पर अधिकारी फरियाद सुनने की जगह उल्टे अपमानित करे तो इसे पद का अहंकार ही समझा जाएगा। 

कुछ ऐसा ही अहंकार वाला व्यवहार शुक्रवार को दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार का उनके कार्यालय परिसर में देखने को मिला जब उनसे मिलने का प्रयास कर रहे एक किन्नर को अपने गार्ड द्वारा धक्के मारकर हटवाया और चलते बने।

दरअसल, शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों से एसएसपी नही मिल सके और बिना मिले ही जाने लगे। इसी दौरान बहादुरपुर थानाक्षेत्र के पतोर ओपी क्षेत्र की किन्नर मयूरी एसएसपी के गाड़ी के सामने खड़ी हो गयी। वो एसएसपी से मिलने की जिद करने लगी। इतने में एसएसपी के सुरक्षा गार्डों ने बेरहमी से मयूरी किन्नर को खींच कर साइड कर दिया और फिर एसएसपी निकल पड़े। ऐसे दृश्य को देख लोगो की जुबान पर एक चर्चा आम थी कि यदि दो मिनट उसकी बात सुन लेते तो उनकी महानता होती और फरियादी का विश्वास बना रहता।

वहीं पीड़ित किन्नर ने बताया कि वह दिल्ली में रहती है। अपने गांव में उसने अपने पैसा से जमीन खरीदी। पर उसका सगा भाई कब्जा कर बैठा है और उसे मारपीट कर भगा देता है।

Advertisement

मयूरी ने बताया कि जब वह थाने गयी तो दोनों को कागजातों के साथ बुलाया गया। पर थाने पर जाने पर सुनवाई नहीं हुई। उसके साथ थानाध्यक्ष ने बदसलूकी किया। इसी से आहत होकर वह एसएसपी से मिलने आयी थी। पर उसकी नही सुनी गयी।

काफी देर तक हंगामा करने के बाद उपस्थित अधिकारियों द्वारा मयूरी किन्नर को समझा बुझाकर वापस भेजा गया।

Share